फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: विधानसभा अध्यक्ष राथर ने चालयान में न्यू पीएचसी का किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के अध्यक्ष अब्दुल रहीम राथर ने रविवार को चरारी-शरीफ विधानसभा क्षेत्र के चालयान में न्यू टाइप प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) का औपचारिक उद्घाटन किया। इससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी मजबूती मिलेगी। इस मौके पर स्पीकर ने कहा कि यह एनटीपीएचसी स्थानीय आबादी के दरवाजे तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।
स्पीकर ने सरकार की विकास उपलब्धियों और कल्याणकारी पहलों पर प्रकाश डाला जिनका उद्देश्य क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक तस्वीर बदलना है। इस मौके पर स्पीकर ने कहा प्रशासन का मुख्य फोकस सभी क्षेत्रों का समान विकास करना है, खासकर जरूरी सुविधाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना व सरकार जनता को बेहतरीन बुनियादी सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा, बिजली और साफ पेयजल जैसे क्षेत्रों पर अभूतपूर्व ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस एनटीपीएचसी का उद्घाटन इस बात का सबूत है कि अब किसी भी नागरिक को बुनियादी इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने याद दिलाया कि 1979-80 में इस स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना क्षेत्र के दूरदराज, अविकसित और वंचित समुदायों के लिए काम करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज मैं देखता हूं कि इस क्षेत्र के हर कोने तक सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा जैसी सुविधाएं पहुंच चुकी हैं और लोग अपने दरवाजे पर इन सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं। स्पीकर ने सरकार की विभिन्न चल रही योजनाओं की जानकारी दी और लोगों से इनका सक्रिय रूप से लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार आम नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में तेजी लाती रहेगी। इस मौके पर सीएमओ बड़गाम, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य लोग और स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें