फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: चार महीने से वेतन लंबित, आया एसोसिएशन ने बकाया राशि जारी करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुपवाड़ा। डीपी आया एसोसिएशन कुपवाड़ा ने संबंधित अधिकारियों से आया कर्मियों के पिछले चार महीनों से लंबित वेतन को तत्काल जारी करने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि वेतन में हो रही देरी के कारण कर्मचारियों और उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
एसोसिएशन की प्रतिनिधि जुबीना खान ने कहा कि वेतन न मिलने के कारण कई आया कर्मी मानसिक तनाव से गुजर रही हैं और उन्हें अपने दैनिक घरेलू खर्चों तथा परिवार के पालन-पोषण में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर देखने और लंबित वेतन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की अपील की। उनका कहना है कि समय पर बकाया राशि जारी होने से प्रभावित कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें