फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का श्रीनगर दौरा 1 जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। 8वां केंद्रीय वेतन आयोग 1 से 4 जून तक श्रीनगर का दौरा करेगा। इस संबंध में आयोग के निदेशक की ओर से एक नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

इसमें कहा गया है कि संबंधित हितधारक जिनमें केंद्र सरकार के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के संगठन-संस्थान और संघ-एसोसिएशन शामिल हैं जो श्रीनगर में आयोग के साथ बातचीत करने के इच्छुक हैं, कृपया आयोग की वेबसाइट https://8cpc.gov.in पर अपना ज्ञापन जमा करें। उसके बाद 16 मई, 2026 को या उससे पहले https://nicforms.nic.in के माध्यम से मुलाकात के लिए अपना अनुरोध जमा करें।
विज्ञापन

अनुरोध के साथ ज्ञापन जमा करने के बाद प्राप्त ‘यूनिक मेमो आईडी’ भी संलग्न करें। नोटिस में आगे कहा गया है कि बैठक के स्थान और समय-सारिणी से संबंधित विवरण आवेदकों को बाद में सूचित किए जाएंगे। इसमें यह भी कहा गया है कि आयोग समय आने पर विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अन्य शहरों में भी इसी तरह की बैठकें आयोजित करेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें