-जम्मू-कश्मीर में शिया समुदाय के बड़ा धार्मिक संगठन है अंजुमन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में शिया समुदाय के बड़े धार्मिक संगठन अंजुमन-ए-शरई शियान ने रविवार को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की मौत के बाद केंद्र शासित प्रदेश में 40 दिन के शोक का एलान किया।
संगठन के प्रधान आगा सैयद हसन अल-मूसावी अल-सफवी ने कहा कि ईरानी नेता की मौत हुई है। अंजुमन ने कहा कि 40 दिन घाटी की मस्जिदों, इमामबाड़ों और धार्मिक संस्थानों पर काले झंडे फहराए जाएं। कम्युनिटी के लोग मिलकर नमाज पढ़ें और कुरान पढ़ें। धार्मिक जानकार भाषणों में मरहूम नेता की मुस्लिम एकता और फलस्तीन के लोगों के लिए उनकी मदद के बारे में बताएं। सभी सामाजिक और निजी जिंदगी में सादगी बरतें और किसी भी तरह की खुशी के आयोजन न करें। ब्यूरो