फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: 185 भेड़ यूनिट स्थापित किए, 452 लोगों को मिला रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
- शोपियां में भेड़ पालन विभाग ने 2025-26 में हासिल कीं बड़ी उपलब्धियां, अर्थव्यवस्था को किया मजबूत
विज्ञापन

-विभिन्न स्कीमों के तहत 165.18 लाख रुपये के वित्तीय खर्च से आय सृजन व ऊन विपणन में पाए अच्छे नतीजे
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। शोपियां जिले में भेड़ पालन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं। विभिन्न सरकारी स्कीमों के तहत 165.18 लाख रुपये के वित्तीय खर्च से 185 आय देने वाले भेड़ यूनिट स्थापित किए। इससे 452 लोगों को सीधा रोजगार मिला।
इससे अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और जिले के भेड़ व बकरी पालने वालों के लिए टिकाऊ रोजी-रोटी सुनिश्चित हो पाई। लक्षित निवेश, वैज्ञानिक हस्तक्षेप और बड़े पैमाने पर सेवा वितरण के जरिए विभाग ने आय सृजन, रोजगार, पशुओं की उत्पादकता, चारे के उत्पादन और ऊन विपणन में अच्छे नतीजे हासिल किए गए। प्रवक्ता ने बताया कि मटन और ऊन उत्पादन में काफी बढ़ोतरी हुई है। ये यूनिट इंटीग्रेटेड शीप डेवलपमेंट स्कीम, एचएडीपी, जेकेसीआईपी, आरकेवीवाई, ट्राइबल सब प्लान और और नेशनल लाइव स्टॉक मिशन के तहत लगाए गए।
विज्ञापन

भेड़ पालन के वैज्ञानिक तरीकों को अपनाने को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने एटीएमए–एसएमईए और आईसीएडी कॉम्पोनेंट्स के तहत 20 जागरूकता, प्रशिक्षण और प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जिनसे 505 भेड़ पालकों को फायदा हुआ। उन्हें बेहतर पशुधन प्रबंधन, रोग नियंत्रण और उत्पादन बढ़ाने के बारे में बताया गया। पशुओं के हेल्थ कवरेज को बड़े पैमाने पर लागू किया गया। इस साल 20,785 जानवरों का इलाज किया गया। विभाग ने 3,72,272 लाख डोज और 2,75,328 लाख वैक्सीनेशन किया।
किसानों को फ्री एफएमडी और पीपीआर वैक्सीनेशन और 50-75 प्रतिशत सब्सिडी वाली दरों पर दवाइयां देने से इस साल बीमारी के मामले और किसानों के आर्थिक नुकसान में काफी कमी आई। प्रगतिशाली प्रजनक के बीच 116 एलीट सरकारी ब्रीडिंग मेढ़ों को बांटकर उत्पादकता बढ़ाने की कोशिशों को और मजबूत किया गया। इस दौरान 7.59 लाख किलो मटन उत्पादन और 2.24 लाख किलो ऊन का उत्पादन हुआ।
विज्ञापन

चारे के बीज की 453 किट मुफ्त में बांटीं
पशुओं की लगातार पैदावार और चारे की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए विभाग ने चारे के बीज की 453 किट मुफ्त में बांटीं। इसमें 224 किट पेरेनियल राई ग्रास और 229 किट पेरेनियल रेड क्लोवर की शामिल थीं जिससे जिले का बागवानी-पशुपालन सिस्टम मजबूत हुआ। 2025-26 के दौरान शोपियां के भेड़ पालन विभाग की उपलब्धियां परिणाम उन्मुख, किसान केंद्रित और विकास संचालित दृष्टिकोण दिखाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें