अवंतिपोरा। नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति को 1.115 किलो चरस पाउडर के साथ गिरफ्तार किया। ख्रियू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नईम रशीद की अगुवाई में पुलिस टीम ने नशा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से चरस पाउडर बरामद किया। आरोपी शाहिद बशीर निवासी सीर कॉलोनी ख्रियू के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद