उधमपुर में तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दो ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए जीएमसी उधमपुर में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
ट्रक नंबर PB10HT/8743 जम्मू से उधमपुर की ओर जा रहा था। करीब शाम 4 बजे ट्रक फलाटा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचा, जहां चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ऑटो नंबर JK14F/1754 और इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर JK14K/6610 को टक्कर मार दी।