सोनम वांगचुक आज सुबह लेह पहुंचे, जहां कुशोक बकुला रिनपोचे हवाई अड्डे पर भारी संख्या में लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्हें एनडीएस ग्राउंड में भव्य स्वागत समारोह में शामिल किया गया, जहां स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन
सोनम वांगचुक ने अपने स्वागत को यादगार बताते हुए कहा कि लोगों की यह भागीदारी और उत्साह उन्हें हमेशा प्रेरित करेगा। समारोह में क्षेत्रीय विकास, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के विषयों पर चर्चा भी हुई।