बांदीपोरा में अचानक मौसम बदलने से राजदान पास सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। ओलावृष्टि और तेज हवाओं से सेब व सब्जी की फसलों को भारी नुकसान हुआ और कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हुआ।
उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। ऊंचाई वाले इलाकों में जहां राजदान पास और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई वहीं मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि ने भारी नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बोनाकूट, अथवातू, मनत्रिगाम, पजलपोरा, पथकूट, गुजारबल, अहमशरीफ, क्रालपोरा और सोनारवानी सहित कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ करीब 10 मिनट तक ओले गिरे। इस दौरान सेब के बागानों और मौसमी सब्जियों को भारी नुकसान हुआ किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन
बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नुकसान का जल्द आकलन कर राहत और मुआवजे की मांग की है।
इसी बीच गुरेज घाटी के किलशाय और रजदान टॉप क्षेत्र में भी बर्फबारी हुई। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। बर्फबारी के चलते बांदीपोरा गुरेज मार्ग फिसलन भरा हो गया है, जिस पर प्रशासन ने यात्रियों को सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी है।