होली मिलन कार्यक्रम में होली गायन प्रस्तुत करती रेशमा शाह
- फोटो : amar ujala
लोकगायकों की जुगलबंदी ने शुक्रवार को होली मिलन कार्यक्रम में खूब रंग जमाया। लोक गायिका रेशमा शाह ने भल गोविंदा, कृष्ण कन्हैया, अपू ते सजईमा, सारी हमारी रंगाई दे गीत गाए। जबकि संजय पांडे के गाए रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे गीत ने सबको झुमाया।
बृहस्पतिवार देर शाम शहर में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में लोक गायक संजय पांडे और लोक गायिका रेशमा शाह की जुगलबंदी ने लोगों को भरपूर मनोरंजन किया।
प्रस्तुतियों पर लोग देर शाम तक झूमते रहे। कार्यक्रम आयोजक गिरीश पैन्यूली ने कहा कि होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जाने का उद्देश्य आपसी सौहार्र्द बनाए रखना है। कार्यक्रम में अमित खर्रे, विवेक नौटियाल ने भी प्रस्तुतियां दी। प्रो. एमएसएम रावत, शकुंतला रावत, बासुदेव कंडारी, प्रदीप तिवाड़ी, लखपत भंडारी, दुर्गा भट्ट, अनूप बहुगुणा आदि मौजूद थे।