फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: टीचर्स एप प्रतियोगिता के विजेता बने शोपियां के मोहम्मद रफी भट

विज्ञापन
शोपियां के ​शिक्षक को मिला पुरस्कार। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
शोपियां। शोपियां जिले के शिक्षा विभाग ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता साबित की है। सरकारी बालक प्राथमिक विद्यालय अगलार में तैनात समर्पित शिक्षक मोहम्मद रफी भट ने प्रतिष्ठित टीचर्स एप प्रतियोगिता में विजेता का खिताब हासिल किया है।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता कश्मीर संभाग के शिक्षकों के लिए विशेष रूप से आयोजित की गई थी जिसका आयोजन स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर (डीएसईके) ने भारती एयरटेल फाउंडेशन के सहयोग से किया था। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के शिक्षण कौशल को मजबूत करना और टीचर्सऐप प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्राप्त व्यावसायिक विकास प्रशिक्षण को कक्षा में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रोत्साहित करना था।

मोहम्मद रफी भट के असाधारण प्रदर्शन ने उनकी निरंतर व्यावसायिक उन्नति, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों और कक्षा में बेहतर सीखने के परिणामों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें