फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जलापूर्ति बहाल कराने के लिए लोग बर्फ में 15 किमी तक पैदल चले

विज्ञापन
विज्ञापन
- शोपियां के शादाब करेवा के लोग टूटी पाइपलाइन ठीक कराने पहुंचे कर्मियों के पास नहीं थे उपकरण, हुई अधूरी मरम्मत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शोपियां। जिले में शादाब करेवा के लोग भारी बर्फबारी के बाद टूटी पाइपलाइन को ठीक कराने के लिए रविवार को लगभग 15 किलोमीटर बर्फ में पैदल चले। घंटों की यात्रा के बाद लोग तब निराश हुए जब कर्मियों के पास औजार भी पूरे नहीं निकले। इस पर उन्होंने रोष जताया।
लोगों ने कहा कि अधूरी मरम्मत के बाद पानी की आपूर्ति आंशिक तौर पर तो शुरू हो गई है लेकिन काम मुकम्मल हो जाता तो पूरी जल सप्लाई शुरू हो जाती। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के कारण दुबजन ब्रिज से स्रोत क्षेत्र और मितवानी की ओर जाने वाली मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे शादाब करेवा और आसपास के गांवों में कई दिनों से पानी नहीं पहुंच रहा था। तत्काल मरम्मत की कोई व्यवस्था न दिखने पर लोगों ने खुद पहल की। वे बर्फ से ढके रास्तों को साफ करते हुए खतरनाक इलाकों से गुजरते हुए घंटों पैदल चलकर क्षतिग्रस्त पाइपलाइन तक पहुंचे ताकि पानी की आपूर्ति बहाल की जा सके।
विज्ञापन


निवासियों ने आरोप लगाया कि उनके प्रयासों के बावजूद पूरी मरम्मत नहीं हो पाई। लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचई) विभाग के कर्मचारियों के पास पर्याप्त उपकरण नहीं थे। एक स्थानीय निवासी ने बताया, यह बेहद हैरान करने वाला और निराशाजनक था। दूसरे निवासी ने कहा कि अगर विभाग तैयार होता तो उसी दिन जलापूर्ति बहाल हो सकती थी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही पूरी आपूर्ति सामान्य हो जाएगी जिससे उनकी मुश्किलें कम होंगी।
विज्ञापन

शोपियां के कार्यकारी अभियंता पीएचई अब्दुल राशिद ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन तक पहुंचना बेहद चुनौतीपूर्ण था। यह जगह नजदीकी बस्ती और मोटरेबल सड़क से लगभग 15 किलोमीटर दूर है। भारी बर्फबारी और कठिन इलाके के कारण सीमित संख्या में कर्मचारियों के लिए अकेले इतनी दूरी तय करना असंभव था। इसलिए स्थानीय लोगों ने पीएचई कर्मचारियों की मदद की। हाल ही में इसी क्षेत्र में बर्फबारी के कारण फंसे कुछ विभागीय कर्मचारियों को बचाया भी गया था। स्थानीय लोगों के सहयोग से अब सेदोव और शादाब करेवा क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें