शोपियां। पुलिस ने रविवार को नदीगाम जंक्शन पर जांच नाके पर नशा तस्करी के एक आरोपी को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 495 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान गुलाम मोहीउदीन मोची के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद