शोपियां। अवैध खनन पर कार्रवाई जारी रखते हुए पुलिस ने शुक्रवार को हेफ श्रीमाल क्षेत्र में दो ट्रैक्टर जब्त किए। अधिकारियों के अनुसार गश्त के दौरान जेनापोरा थाने की पुलिस टीम का सामना खनिज ले जा रहे दो ट्रैक्टरों से हुआ। रोककर पूछताछ और जांच की गई तो दोनों बिना अनुमति के अवैध तरीके से खनिज ले जा रहे थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद