शोपियां। पुलिस ने वीरवार को गश्त के दौरान सुगन बागात के पास जुआ खेलने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान मौके से एक अन्य आरोपी भाग निकला। पुलिस के अनुसार संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर छापा मारा गया था। आरोपियों बशीर अहमद, निसार अहमद और हिलाल अहमद निवासी पुलवामा के पास से मौके से 29 हजार रुपये और ताश की गड्डी बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है। फरार आरोपी बिलाल अहमद की तलाश की जा रही है। संवाद