फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: जिला वुशु एसोसिएशन ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। जिला वुशु एसोसिएशन ने बुधवार को अपने खिलाड़ियों की उपलब्धियों के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बटपोरा क्रिकेट स्टेडियम परिसर में आयोजित किया गया जिसमें खेल अधिकारियों, खिलाड़ियों और शुभचिंतकों ने भाग लिया।
विज्ञापन


समारोह के मुख्य अतिथि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के फॉर्मल सपोर्ट सेल के कन्वीनर गुलाम मुहम्मद बट्ट थे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनके साथ शोपियां स्पोर्ट्स स्टेडियम के प्रभारी गुलाम रसूल खंडे भी मौजूद थे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की प्रशंसा की और जिले में खेल गतिविधियों के लिए निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें