फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारा रैली से पर्यटकों को कश्मीर आने का न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पर्यटन विभाग ने बुधवार को डल झील में शिकारा रैली का आयोजन करवाया। इसमें 50 से अधिक शिकारों ने भाग लिया। डल झील में तैरते इन शिकारों ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए शानदार दृश्य पेश किया। कश्मीर पर्यटन विभाग निदेशक डॉ जीएन इत्तू ने रैली को हरी झंडी दिखाकर दिखाकर रवाना किया। जिसका समापन नेहरू पार्क में हुआ। उन्होंने कहा कि रैली का आयोजन डा. भीमराव आंबेडकर के जन्म दिवस पर हो रहा है। इसके साथ ही रैली का ऐतिहासिक महत्व बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि शिकारा रैली भी पर्यटकों को कश्मीर आने का न्योता देती है। पर्यटक घाटी में छुट्टियों का बेहतरीन तरीके से आनंद ले सकते हैं। सुरक्षा और सभी चीजों को पुख्ता किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए कोरोना की एसओपी को लागू किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें