फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारको टेरर मॉड्यूल से जुड़े स्थानीय लोगों की तलाश में जुटे सुरक्षाबल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/कुपवाड़ा। कुपवाड़ा जिले के करनाह में जब्त की गई दस किलो हेरोइन के मामले में पुलिस ने नारको टेरर मॉड्यूल के लिए काम करने वाले स्थानीय लोगों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की लगातार कोशिश रही है कि कश्मीर और पंजाब के बॉर्डर इलाकों में नारको-टेररिज्म को बढ़ावा दिया जाए। तस्करी के बाद इन ड्रग्स से जो पैसा आता है उससे पाकिस्तान में बैठे आका कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इसे इस्तेमाल में लाते हैं। सेना के अनुसार पाकिस्तानी सेना तस्करों को धकेलने में मदद करती है ताकि ड्रग्स के बदले पैसा कमाया जा सके और आतंकी संगठनों को मदद मिल सके। भारत और पाकिस्तान के बीच डीजीएमओ स्तर पर भले ही युद्धविराम का समझौता हुआ है। बावजूद पाकिस्तान लगातार घाटी में शांति भंग करने की कोशिश में है। संघर्षविराम उल्लंघन से फायरिंग तो रुकी हुई है लेकिन पाकिस्तान नारको-टेररिज्म का सहारा ले रहा है, ताकि घाटी में आतंकवाद को जिंदा रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें