फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कुलगाम में आतंकी साजिश नाकाम, हथियार और गोला-बारूद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
-आतंकियों ने जंगल में दबाकर रखे थे ग्रेनेड, कारतूस व आईईडी बनाने का सामान
विज्ञापन

-सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान चलाकर किया बरामद

संवाद न्यूज एजेंसी

कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने शनिवार को एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। सुरक्षाबलों ने वन क्षेत्र में छिपाकर रखा गया हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया है। आतंकियों ने इसे जमीन में दबाकर रखा था।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट को इनपुट मिला कि ब्रिनल के वन क्षेत्र में जमीन के नीचे हथियार छिपाकर रखे हुए हैं। इस सूचना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर ली। पूरे इलाके में खोजो और नष्ट करो अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अधिकाियों ने बताया कि जांच के दौरान सुरक्षाबलों को जमीन में दबा करीब 100 लीटर का एक बैरल मिला। इसमें एक ग्रेनेड, एके-47 राइफल के करीब 50 कारतूस, इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बनाने का सामान और एके-47/एके-56 राइफलों के लिए इस्तेमाल होने वाला डेलाइट टेलिस्कोप साइट रखा गया था। सुरक्षाबलों ने इसे जब्त कर लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि इस बरामदगी से लगता है कि आतंकी कोई बड़ी साजिश रच रहे थे। सुरक्षाबलों ने समय रहते हथियार बरामद कर संभावित बड़ी घटना को होने से रोका है। यह कार्रवाई आतंकवाद और उसके समर्थक नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षाबलों की जीरो-टॉलरेंस नीति का हिस्सा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
चार दिन में यह हथियार बरामद
-आठ अप्रैल को शोपियां जिले में 14.3 किलो की आईईडी बरामद हुई। इसे जैनापोरा-चित्रागाम सड़क पर सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बनाने के लिए लगाया गया था।
विज्ञापन

-सुरक्षाबलों ने 10 अप्रैल को राजोरी-जम्मू हाईवे पर सुंदरबनी डिग्री कॉलेज के पास दो ग्रेनेड बरामद किए।

उत्तरी कमान प्रमुख ने दिए हैं समन्वय से काम करने के निर्देश
जम्मू-कश्मीर में सेना की कमान संभाल रही उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने गत बुधवार को उत्तरी कश्मीर का दौरा कर सेना की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया था। उन्होंने निर्देश दिए थे कि आतंकियों की हर साजिश को नाकाम करने के लिए सुरक्षाबल और एजेंसियां तालमेल बनाए रखें। हर संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें