श्रीनगर में स्कूल खुलने पर पहुंची छात्राओं का तापमान चेक करती कर्मचारी।
- फोटो : SHRINAGAR
जम्मू/श्रीनगर। कश्मीर घाटी समेत जम्मू संभाग के उधमपुर, किश्तवाड़, कठुआ, राजोरी, पुंछ, रियासी डोडा समेत पूरे विंटर जोन में साल भर बाद सोमवार को फिर से स्कूल खुल गए। पिछले वर्ष 9 मार्च को कक्षा 9 और 12 के विद्यार्थियों ने अंतिम बार स्कूल में हाजिरी लगाई थी।
कश्मीर घाटी के स्कूलों में उन्हीं छात्रों को अनुमति दी गई जिनके अभिभावकों ने लिखित रूप से अनापत्ति प्रमाणपत्र लिखित रूप से दिया था। क्लास रूम में बच्चों की उपस्थिति के दौरान कोविड समस्याओं से निपटने के लिए निजी स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा था। कई स्कूलों ने छात्रों को स्कूल के पहले दिन मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र साथ लाने को कहा था। कश्मीर घाटी के स्कूलों को पिछले वर्ष मार्च के दूूसरे सप्ताह में कोरोना महामारी के मद्देनजर एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया था। सरकारी आदेश के अनुसार, मध्य विद्यालय स्तर की कक्षाएं (6 वीं से 8 वीं कक्षा) 8 मार्च को फिर से खोलने की योजना है, जबकि शेष कक्षाएं 18 मार्च को फिर से खोली जाएंगी।