फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेह: खाने के नाम पर खतरा! नुब्रा में सड़ा चिकन-मछली जब्त, लद्दाख प्रशासन ने दुकानदार को चेताया

Wed, 09 Sep 2026 05:51 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, लेह

सार

लद्दाख के नुब्रा के डिस्किट बाजार में प्रशासन ने बड़ी मात्रा में सड़ा हुआ चिकन और मछली जब्त कर सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
लद्दाख उपराज्यपाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लद्दाख के नुब्रा इलाके के डिस्किट बाजार में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एक दुकान से बड़ी मात्रा में सड़ा हुआ चिकन और मछली बरामद होने के बाद इन्हें जब्त कर सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में सड़ा हुआ मांस बेचे जाने की शिकायत मिलने पर डिस्किट के तहसीलदार ताशी जॉरगैस ने कार्रवाई की। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 152 के तहत जारी आदेश में मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त खाद्य सामग्री को तत्काल हटाने और निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट करने के निर्देश दिए गए।

जांच में कश्मीर के कुलगाम निवासी दुकानदार बिलाल अहमद पर सड़ा हुआ चिकन और मछली बेचने और सप्लाई करने का आरोप सामने आया। अधिकारियों ने बताया कि यह खाद्य सामग्री लोगों की सेहत के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकती थी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बाजार में अब किसी भी तरह का सड़ा बासी या मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त खाद्य पदार्थ रखने, प्रदर्शित करने या बेचने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन दोबारा होने पर संबंधित कानून के तहत सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें