फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: खामनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में आवाजाही और जमा होने पर रोक जारी

विज्ञापन
श्रीनगर के लाल चौक पर बंद दुकानें और पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
- कुछ इलाकों में जिंदगी पटरी पर लौटती दिखी, दुकानें खुली और वाहनों की आवाजाही नजर आई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर में लोगों की आवाजाही और जमा होने पर रोक जारी है। लगातार पांचवें दिन भी आम जिंदगी कुछ हद तक प्रभावित रही। एहतियात के तौर पर कुछ पाबंदियां लागू रहीं। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामनेई की हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शनों को ध्यान में रखते हुए बाद सोमवार को ये पाबंदियां लगाई गई थीं।
हालांकि कुछ इलाकों में जिंदगी पटरी पर लौटती दिखी। यहां दुकानें खुली और वाहनों की आवाजाही भी देखने को मिली। शाम के समय लाल चौक के घंटाघर के आसपास भी कुछ ढील देखने को मिली, कुछ रास्तों से टीन शीट्स हटा दिए गए। बता दें कि पाबंदियों के चलते सरकार ने शनिवार तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए हैं और मोबाइल इंटरनेट स्पीड कम कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि वीरवार को कश्मीर के कई हिस्सों में लोगों की आवाजाही और इकट्ठा होने पर पाबंदियां जारी रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों को इकट्ठा होने से रोकने के लिए शहर भर में पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया था। ये कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम थे। रविवार देर रात अधिकारियों ने लाल चौक के सिटी सेंटर में मशहूर घंटा घर को चारों ओर बैरिकेड लगाकर सील कर दिया। यह कदम तब उठाया गया जब रविवार को अमरीका और इस्राइल की जॉइंट एयर स्ट्राइक में खामनेई की हत्या के बाद वहां बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए।
अधिकारियों ने बताया कि वीरवार को श्रीनगर, बडगाम, बांदीपोरा और बारामुला जिले में नौ जगहों पर प्रदर्शन-रैलियां हुईं। इनमें 500-1000 की संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने बताया कि किसी तरह के हिंसक घटनाओं की खबरें नहीं आई हैं। किसी के हताहत होने की भी सूचना नहीं है। बुधवार की तुलना में प्रदर्शन-रैलियों की संख्या में वीरवार को कम देखने को मिली। अगर बुधवार की बात करें उस दिन श्रीनगर, बडगाम, गांदरबल, अनंतनाग, बारामुला, बांदीपोरा और सोपोर में कुल 58 रैलियां निकाली गई जिसमें 500-3000 तक की संख्या में लोग शामिल हुए। कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन भी हुए। बारामुला के पटन में हुई हिंसक झड़प में एसएचओ पटन इंस्पेक्टर मुदस्सिर खान के चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

पाबंदियों में शाम के बाद हल्की ढील दी गई
वीरवार को कई इलाकों में सामान्य जिंदगी पटरी पर भी लौटती नजर आई। श्रीनगर के सिविल लाइन इलाकों में अलावा डाउनटाउन के कुछ इलाकों में और श्रीनगर के लाल चौक से सटे रेसीडेंसी रोड और अन्य इलाकों में दुकानें खुली और पाबंदियों में शाम के बाद हल्की ढील देखने को मिली। इस बीच सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जुमे की नमाज के चलते पाबंदियां जारी रहेंगी। खासकर शिया बहुल क्षेत्रों में जहां स्थिति तनावपूर्ण है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें