फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बांदीपोरा में कट्टरपंथी नेटवर्क का भंडाफोड़, चार महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

Sat, 24 Oct 2026 04:15 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन से जुड़े कट्टरपंथी नेटवर्क का भंडाफोड़ कर चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बांदीपोरा जिले में जेल से संचालित कट्टरपंथी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। यह मॉड्यूल प्रतिबंधित संगठन इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन से जुड़ा था और महिलाओं के माध्यम से अलगाववादी विचारधारा तथा प्रचार सामग्री फैलाने की कोशिश कर रहा था। मामले में चार महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि शुरुआती जांच में पाकिस्तान स्थित एक हैंडलर के निर्देश पर नेटवर्क के संचालन की बात सामने आई है। जांच के दौरान जेल के भीतर से समन्वय, गुप्त बैठकों और अलगाववादी विचारधारा के प्रचार के लिए कथित गतिविधियों के साथ-साथ संदिग्ध वित्तीय लेनदेन का भी पता चला है। इस मामले में बांदीपोरा पुलिस थाने में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मुबीना बानो, खुशबू जान, महक जान और आलिया जान के रूप में हुई है। ये सभी बांदीपोरा जिले की निवासी हैं। वहीं, गिरफ्तार अन्य दो आरोपियों की पहचान कुपवाड़ा निवासी वहीद अहमद भट और इरफान अहमद रेशी उर्फ रईस के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें