फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: लस्सीपोरा में वॉलीबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन

विज्ञापन
पुलवामा में वॉलीबाल टूर्नामेंट का उद्घाटन करते अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
पुलवामा। पुलिस ने सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत सरकारी हाई स्कूल लस्सीपोरा में शुक्रवार को लड़कों के वॉलीबाॅल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों की आठ टीमें भाग ले रही हैं। पहले दिन उद्घाटन मुकाबला स्टार वॉलीबाॅल क्लब पुलवामा और वॉलीबाॅल क्लब अच्छन के बीच करवाया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन एसपी पुलवामा की ओरसे किया गया। एसपी ने इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे खिलाड़ियों के साथ बातचीत की। पहले मैच को देखने के लिए काफी संख्या में स्थानीय लोग व युवा पहुंचे। वहीं एसपी का कहना था कि आने वाले दिनों में पुलिस की ओर से युवाओं में खेलों की ओर रुझान बढ़ाने के लिए इस तरह के टूर्नामेंट करवाए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें