फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: चालक खो बैठे नियंत्रण, सूमो पेड़ से टकराई, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- दक्षिण कश्मीर के त्राल के अमीराबाद में हादसा, चार घायलों को श्रीनगर किया रेफर, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। जिले के त्राल के अमीराबाद इलाके में मंगलवार को एक पैसेंजर टाटा सूमो चिनार के पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में नौ लोग घायल हो गए। घायलों में से चार को श्रीनगर के श्री महाराजा हरी सिंह अस्पताल में रेफर किया गया है। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे का कारण चालक का वाहन से नियंत्रण खो देना बताया जा रहा है।
यह हादसा तब हुआ जब अमीराबाद में एक टाटा सूमो यात्रियों को लेकर जा रही थी। चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया। गति तेज होने के कारण गाड़ी सीधा सड़क किनारे मौजूद चिनार के पेड़ से जा टकराई। हादसे में गाड़ी में सवार कई यात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों ने प्राथमिक उपचार के लिए उप जिला अस्पताल त्राल पहुंचाया। त्राल की ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) डॉ. जवाहिरा ने बताया कि घायलों में से चार को बाद में उनकी चोटों की वजह से विशेष उपचार के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिन लोगों को श्रीनगर भेजा गया है उनमें से मुश्ताक अहमद गोजरी (45) निवासी त्राल की हालत डॉक्टरों ने गंभीर बताई है। रेफर किए गए अन्य घायलों में फारूक अहमद चोपन (30), वसीम गोजरी (19) और अब्दुल कयूम चोपन (18) शामिल हैं जिनकी हालत स्थिर है। सभी घायल त्राल के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

श्रीनगर के श्री महाराजा हरी सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि आगे के मेडिकल सर्विलांस के लिए सर्जिकल कैजुअल्टी वार्ड में घायलों की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के कारणों और हालात का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें