फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pulwama Attack: पुलवामा में पुलिस पार्टी पर आतंकी हमला, एक जवान शहीद, एक घायल

Sun, 02 Oct 2022 04:54 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुलवामा

सार

पुलवामा में पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त नाका पार्टी पर आतंकियों ने हमला कर दिया। इस आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया है।
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में रविवार को हुए आतंकी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया, जबकि सीआरपीएफ का जवान घायल है। उधर शोपियां में मुठभेड़ में लश्कर-ए-ताइबा का एक आतंकी मारा गया। उसके पास से एक एके-47 राइफल व अन्य विस्फोटक बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पुलवामा जिले के पिंगलाना में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर गोलीबारी की,  जिसमें दो जवान घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान शहीद हो गया। 

सीआरपीएफ जवान घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहीद की पहचान जावेद अहमद डार के रूप में हुई है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है।  अतिरिक्त सुरक्षा बल भी वहां पहुंच गया है।
विज्ञापन


देर शाम पुलिस लाइन में शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने पुलवामा में सुरक्षाबलों पर हमले की निंदा करते हुए शहीद पुलिस कर्मी के प्रति संवेदना प्रकट की।

Udhampur Blast Case: हीरानगर रूट से बसंतगढ़ पहुंचे स्टिकी बम, तीन पूर्व आतंकियों ने कराए उधमपुर बस धमाके

 
विज्ञापन

Pulwama Terror Attack - फोटो : अमर उजाला
 

आतंकियों की यह बर्बरतापूर्ण कार्रवाई है जो घोर निंदनीय है। मैं जावेद की बहादुरी को सलाम करता हूं। घायल जवान के  शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। आतंकियों को न भूलने वाला सबक सिखाया जाएगा।  -मनोज सिन्हा, उप राज्यपाल

शोपियां में मुठभेड़, लश्कर का आतंकी मार गिराया

उधर, कश्मीर संभाग के जिला शोपियां में रविवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। यहां सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को मार गिराया। उसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं।

इस बारे एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान नसीर अहमद भट के रूप में हुई है। वह नौपोरा बसकुचन शोपियां का रहना वाला था और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। पुलिस को उसके पास से हथियार और गोला बारूद एके 47 राइफल सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। वह कई आतंकी अपराधों में शामिल रहा था और हाल ही में एक मुठभेड़ से भाग निकला था।

Tomato flu: श्रीनगर के निजी स्कूल में 13 छात्र संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग ने घाटी के सभी स्कूलों को किया अलर्ट

Udhampur Bus Blast: पीओजेके में बैठे लश्कर हैंडलर पर उधमपुर में धमाके का शक, डोडा निवासी चला रहा आतंकी नेटवर्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें