फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अवैध खनन में 23 से अधिक वाहन जब्त, तीन लाख जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जिला खनिज अधिकारी डार खुर्शीद अहमद ने जिले में बुधवार को अभियान शुरू किया। इस दौरान अवैध खनन में शामिल 23 वाहनों को जब्त किया गया। अधिकारी ने बताया कि वाहनों को जब्त कर तीन लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने कहा कि जिला में किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं स्थानीय लोगों ने इस करवाई की प्रशंसा की। जिला खनिज अधिकारी ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे। उन्होंने प्रशासन और लोगों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने लोगों से अवैध खनन से दूर रहने और पर्यावरण की सुरक्षा में सहयोग करने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें