फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामेनेई की मौत की गूंज कश्मीर तक: प्रदर्शनों से थमी घाटी की रफ्तार, घंटाघर से गलियों तक सख्त पहरा; स्कूल बंद

Tue, 03 Mar 2026 11:40 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

Protest in Kashmir Today: ईरान के सर्वोच्च नेता सैयद अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद कश्मीर में प्रदर्शन हुए, जिसके बाद लगातार दूसरे दिन भी सख्त पाबंदियां लागू रहीं।
विज्ञापन
श्रीनगर के लाल चौक में दूसरे दिन भी प्रतिबंध। - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में हुए व्यापक प्रदर्शनों के बाद मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी सख्त पाबंदियां जारी रहीं।

विज्ञापन


प्रशासन ने एहतियातन सोमवार को दो दिनों के लिए शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए थे और मोबाइल इंटरनेट की गति धीमी कर दी थी। मंगलवार को घाटी में विरोध प्रदर्शन कुछ स्थानों पर हिंसक होने लगे, जिसके बाद सुरक्षाबलों के काफिलों की आवाजाही रद्द कर दी गई। तनाव से बचने के लिए सड़क खोलने वाली सुरक्षा टुकड़ियों (रोड ओपनिंग पार्टी) को भी तैनात नहीं किया गया।

श्रीनगर के लाल चौक में दूसरे दिन भी प्रतिबंध। - फोटो : बासित जरगर
सोमवार को जम्मू-कश्मीर में हुए प्रदर्शनों के दौरान कम से कम 14 लोग घायल हुए, जिनमें छह सुरक्षाकर्मी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, कश्मीर घाटी के विभिन्न हिस्सों में 75 रैलियां निकाली गईं, जबकि जम्मू क्षेत्र में भी कुछ स्थानों पर प्रदर्शन हुए।

अगस्त 2019 के बाद यह पहली बार है जब घाटी में इतने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन देखने को मिले हैं।



कश्मीर संभाग के प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। 

श्रीनगर के लाल चौक में दूसरे दिन भी प्रतिबंध। - फोटो : बासित जरगर
सहायता के लिए 24 घंटे का हेल्पलाइन नंबर (0194-2740003) भी जारी किया गया है।

पुलिस ने भी लोगों से हिंसा और उकसावे से दूर रहने की अपील की है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि हिंसा भड़काने वालों और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 

श्रीनगर के लाल चौक में दूसरे दिन भी प्रतिबंध। - फोटो : बासित जरगर
सोमवार को प्रशासन ने एहतियातन लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाए, शिक्षण संस्थान बंद किए और मोबाइल इंटरनेट की गति कम कर दी।

श्रीनगर के लाल चौक में दूसरे दिन भी प्रतिबंध। - फोटो : बासित जरगर
अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर के लाल चौक स्थित घंटाघर को चारों ओर से बैरिकेड लगाकर सील कर दिया गया है। शहर में बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल सीआरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं ताकि प्रदर्शनकारियों की भीड़ को रोका जा सके।
विज्ञापन

श्रीनगर के लाल चौक पर सख्त पाबंदियां लागू - फोटो : बासित जरगर
शहर के प्रमुख चौराहों पर कंटीले तार और बैरिकेड लगाए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ये सभी कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन उठाए गए हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें