श्रीनगर। श्रीनगर की ऐतिहासिक जामिया मस्जिद के बाहर मीरवाइज मोलवी उमर फारूक की रिहाई को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया गया। जामिया मस्जिद में लोगों को नमाज पढ़ाने वाले इमाम-ए-हाई ने लोगों को जुमे की नमाज के दौरान कहा कि मीरवाइज को 5 अगस्त से अभी तक बंद रखा गया है और उन्हें उनके धार्मिक फर्ज पूरे करने की अनुमति भी नहीं है। इमाम-ए-हाई ने इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से उनकी रिहाई पर जोर देने की अपील की। बता दें कि मस्जिद में जुमे की नमाज संपन्न होने के बाद अंजुमन-ए-औकाफ जामिया मस्जिद द्वारा आयोजित प्रदर्शन में लोगों ने भी भाग लिया।