फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar : बडगाम में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 1.28 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क

Mon, 23 Dec 2024 05:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

पुलिस ने शोलिपोरा के मोहम्मद यासीन डार की 45.5 लाख की संपत्तियां अटैच कीं।
विज्ञापन
file pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर की बडगाम पुलिस ने अलग-अलग मामलों में नशा तस्करों की 1.28 करोड़ की संपत्तियां कुर्क की गईं। पुलिस ने शोलिपोरा के मोहम्मद यासीन डार की 45.5 लाख की संपत्तियां अटैच कीं।

विज्ञापन


इनमें आवासीय घर, महिंद्रा स्कॉर्पियो, मिनी ट्रक और अशोक लेलैंड वाहन शामिल हैं। इसी प्रकार, चदूरा थाने की पुलिस ने मोहम्मद अयूब बीग निवासी नवहर चदूरा की 63.7 लाख की संपत्तियां अटैच कीं। 

अटैच की संपत्तियों में श्रीनगर के मोजा नवगाम में 9 व 7 मरला जमीन और नवगाम में उनका आवासीय घर शामिल है। वहीं, मगम पुलिस ने इरफान अहमद लोन (राजा) निवासी बदरान की 18.84 लाख की संपत्तियां कुर्क कीं। इनमें स्कूटी और बदरान मगाम स्थित उनका दो मंजिला आवासीय घर शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें