गढ़वाल केंद्रीय विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेशन सेल (आईआईसी) की ओर से उत्पाद की मार्केटिंग, प्रोफाइल मेकिंग और व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को बताया गया कि मार्केटिंग के साथ ही स्थानीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार भी किया जा सकता है।
आईआईसी की ओर से आयोजित ऑनलाइन व्याख्यानमाला में गढ़वाल विवि के पूर्व छात्र जेट मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के बिजनेस हेड महिपाल रावत ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि करियर बनाने में व्यक्तित्व विकास महत्वपूर्ण है। आज के दौर में आधुनिक तकीनीकियों का प्रयोग कर अपनी बात को बेहतर ढंग से प्रस्तुत किया जा सकता है। उन्होंने अपने करियर का जिक्र करते हुए कहा कि आत्मविश्वास के बल पर उन्होंने अलग-अलग व्यवसाय किए, जिनमें उन्हें सफलता मिली। उन्होंने टूर एंड ट्रैवल्स क्षेत्र के महत्वपूर्ण तथ्यों से छात्रों का अवगत कराया। इस मौके पर डा. आलोक सागर गौतम, आईआईसी के अध्यक्ष प्रो. अतुल ध्यानी, अतुल धनाई व डॉ. श्वेता वर्मा आदि मौजूद रहे है। कार्यक्रम का संचालन वीर प्रताप सिंह व निखिल सिलवाल ने किया।