फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir: जुमे की नमाज के बाद कश्मीर में ईरान के समर्थन में निकाली रैलियां, अमेरिका और इस्राइल पर साधा निशाना

Fri, 16 Jan 2026 05:39 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

कश्मीर के कई इलाकों में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद ईरान के समर्थन में शांतिपूर्ण रैलियां निकाली गईं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इस्राइल के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
इमाम खामेनेई और इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के समर्थन में कारगिल लद्दाख में विशाल विरोध रैली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों और अमेरिका की ओर से सैन्य हस्तक्षेप की धमकियों के बीच कश्मीर के कई इलाकों में शुक्रवार को ईरान के समर्थन में शांतिपूर्ण रैलियां निकाली गईं। अधिकारियों के अनुसार, जुमे की नमाज के बाद ये प्रदर्शन किए गए।

विज्ञापन


श्रीनगर, पुलवामा और बडगाम के कई शिया बहुल इलाकों में लोगों ने ईरान के पक्ष में और अमेरिका व इजरायल के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहे।

श्रीनगर में हसनाबाद स्थित नेहरू पार्क और गंड हस्सी भट इलाकों में रैलियां निकाली गईं, जहां प्रदर्शनकारियों ने ईरान और उसके सर्वोच्च नेता सैयद अली खामेनेई के प्रति एकजुटता जताई। लोगों ने ईरान के खिलाफ बाहरी दबाव और हस्तक्षेप की निंदा की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर ईरान के समर्थन में नारे लगाते नजर आए। इसी तरह के प्रदर्शन मध्य कश्मीर के बडगाम के मेन चौक और दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के गंगू क्षेत्र में भी देखे गए।

पुलवामा में पत्रकारों से बात करते हुए एक शिया नेता ने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजरायल अपने सहयोगियों के साथ दुनिया भर मेंमुसलमानों पर अत्याचार कर रहे हैं। कश्मीर के लोग यह संदेश देना चाहते हैं कि मुसलमान एक-दूसरे के साथ खड़े हैं और अपने भाइयों का समर्थन करने के लिए हमेशा तैयार हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें