फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: रमजान के महीने में बिजली कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


श्रीनगर। शहर के कुछ हिस्सों में रमजान के पवित्र महीने के दौरान अनियमित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। लोगों के अनुसार सरकार की ओर से बिजली विभाग को हिदायत दिए जाने के बावजूद इस महीने में कई घंटे बिजली गुल रहती है। इससे रोजादारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के छानपोरा, नटिपोरा, बागे महताब, नौगाम, आदि इलाकों से लगातार बिजली बंद रहने की शिकायतें मिल रही हैं। छानपोरा के फारूक अहमद हकीम ने बताया कि सामान्य दिनों में बिजली आपूर्ति ठीक रहती थी लेकिन रमजान के महीने में हमने पहली बार देखा कि रात में कई घंटे बिजली कटौती की जा रही है जिससे सहरी के समय की तैयारियों में बाधा आती है।
विज्ञापन

इफ्तार से पहले भी कई बार बिजली गुल हो जाती है। अनियमित कटौती से रोजे के लिए की जाने वाली तैयारियों में मुश्किलें आती है। एक अन्य स्थानीय बिलाल अहमद ने कहा कि विभाग को इस पवित्र महीने के दौरान बिजली की सप्लाई में कटौती नहीं करनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया जाता।
विज्ञापन


इस बीच बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि बिजली की कटौती खासकर इफ्तार और सेहरी के समय न हो। लेकिन कई बार लोड ज्यादा होने से लोडशेडिंग करनी पड़ती है। बाकी अगर कही से शिकायत मिलती है तो हम उसपर गौर करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें