फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीपी नेताओं ने बांड भरने से इनकार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। भूमि कानून के खिलाफ रोष मार्च निकालने पर हिरासत में लिए गए पीडीपी के नेताओं ने वीरवार को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट के सामने बांड पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कुछ भी गलत नहीं किया और न ही किसी कानून का उल्लंघन किया।
विज्ञापन

बता दें, मार्च निकालने पर पीडीपी नेताओं को हिरासत में लिया गया था। उसके बाद 10 हजार रुपये के जमानत बांड पर हस्ताक्षर करने के बाद उन्हें छोड़ दिया था। वीरवार को इन्होंने फिर पेश होना था, लेकिन 19 नेताओं ने मजिस्ट्रेट के सामने बांड पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। पीडीपी ने ट्वीट किया है कि किसी भी मुद्दे को लेकर इकट्ठा होना और शांतिपूर्वक प्रदर्शन करना अब गैर कानूनी और राष्ट्र विरोधी गतिविधि कहलाता है। ट्वीट में यह भी जानकारी दी गई कि पीडीपी के 19 नेताओं ने बांड पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।
बता दें, बांड पर लिखा था कि वह भविष्य में किसी भी गैर कानूनी और राष्ट्र विरोधी गतिविधि में भाग नहीं लेंगे जिसको लेकर विरोध जताया गया। पीडीपी के युवा नेता रूफ भट ने बताया कि अब 24 नवंबर को दोबारा पेश होना है। जिन नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था उनमें मोहम्मद खुर्शीद आलम, अब्दुल हमीद कोशीन, वहीद-उर-रहमान पररा, रूफ भट, ताहिर सैयद, यासीन भट, आरिफ़ लाईगुरु, मोहसिन कयूम वानी, डॉ. हरबख्श सिंह, सुहेल बुखारी और अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें