फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सज्जाद गनी लोन ने कहा- सर्वदलीय बैठक में लोगों के दर्द को उठाएगी पीपुल्स कांफ्रेंस

Tue, 22 Jun 2021 01:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

दिल्ली में बुलाई गई सर्वदलीय बैठक को लेकर पीपुल्स कांफ्रेंस (पीसी) के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन
पार्टी नेताओं के साथ बैठक करते सज्जाद गनी लोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपुल्स कांफ्रेंस (पीसी) के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने सोमवार को सर्वदलीय बैठक के संबंध में पार्टी नेताओं के साथ जम्मू-कश्मीर में समग्र राजनीतिक परिदृश्य और जमीनी स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। पीसी प्रवक्ता अदनान अशरफ  मीर ने कहा, प्रधानमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक लोकतंत्र में वापसी और जम्मू-कश्मीर के लोगों को सशक्तिकरण की सुविधा प्रदान करेगी।
विज्ञापन


बैठक में शामिल हुए नेताओं ने जोर देकर कहा कि पार्टी अध्यक्ष को जम्मू-कश्मीर के लोगों के दर्द और पीड़ा को स्पष्ट रूप से उठाना चाहिए। बैठक में राजनीतिक वर्ग को मौजूदा गतिरोध को समाप्त करने और जम्मू-कश्मीर के लोगों को पेश आने वाली सभी चुनौतियों का टिकाऊ और लोकतांत्रिक समाधान खोजने के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। 
 

पीसी प्रवक्ता अदनान अशरफ मीर ने कहा, 5 अगस्त के बाद प्रदेश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के लोगों के बीच एक नया सामाजिक अनुबंध लिखने की सख्त जरूरत है।  बैठक में वरिष्ठ नेता बशारत बुखारी, मंसूर हुसैन, सोहरवदी, बशीर अहमद डार, आबिद अंसारी, मोहम्मद खुर्शीद आलम, राजा एजाज अली, मोहम्मद अब्बास वानी, मोहम्मद अशरफ मीर, इरफान पंडितपुरी और राशिद महमूद ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें