फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति दूसरे क्वार्टरों में गए 32 कश्मीरी पंडितों के खिलाफ पुलिस शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। कड़ाके की ठंड में खस्ताहाल क्वार्टरों को छोड़कर दूसरे क्वार्टरों में गए कश्मीरी पंडितों के खिलाफ राहत एवं पुनर्वास विभाग के उपायुक्त ने शिकायत दर्ज कराई है। करीब 32 कश्मीरी पंडितों के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा गया है। इससे भड़के कश्मीरी पंडितों ने शनिवार को वेसू में प्रदर्शन में किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में मौजूद कश्मीरी पंडितों ने कहा कि वेसू में सरकार ने उन्हें क्वार्टर अलॉट किए हैं, लेकिन इन क्वार्टरों की हालत बहुत खस्ता है। इनको बर्फबारी में नुकसान पहुंचा है। यहां बिजली और पानी की भी पूरी व्यवस्था नहीं है। इसके चलते हम दूसरे क्वार्टरों में रहने चले गए। राहत एवं पुनर्वास विभाग ने उन्हें पुराने क्वार्टरों में लौटने को कहा। हमने बर्फबारी तक इन क्वार्टरों में रहने की अनुमति मांगी लेकिन नहीं मिली। हम पर वापस लौटने का दबाव बनाया जा रहा है। अब हमारे खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। उन्होंने कहा कि जो क्वार्टर हमें अलॉट किए गए हैं, वह कभी भी गिर सकते हैं। ठंड के मौसम में उनमें रहने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं लोकजन शक्ति पार्टी के प्रवक्ता संजय सराफ ने वेसू में रहने वाले कश्मीरी पंडितों से बात की और भरोसा दिलाया कि वे राहत आयुक्त से बात करेंगे। जल्द समस्या का हल होगा। नेशनल कांफ्रेंस के युवा नेता उमेश तलाशी ने भी कश्मीरी पंडितों से मुलाकात कर समस्या के निपटारे के लिए सरकार से बात करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें