पुलिस ने खुफिया सूचना मिलने के बाद हरनबल नटिपोरा में लगाए गए नाके पर टीआरएफ से जुड़े तीन दहशतगर्दोंको गिरफ्तार किया। इनकी पहचान इमरान अहमद नजर निवासी बुलबुल बाग बाममुला, वसीम अहमद मट्टा निवासी कमरवाड़ी श्रीनगर और वकील अहमद भट निवासी पाजलपोरा बिजबिहाड़ा के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच के दौरान यह सामने आया कि तीनों ने श्रीनगर शहर में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए टीआरएफ के सक्रिय आतंकियों से विस्फोटक पदार्थ और गोला-बारूद एकत्र किया था। तीनों के पकड़े जाने से एक आतंकी खतरा टल गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।