फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अमेरिका-इस्राइल हमलों के खिलाफ कारगिल में प्रदर्शन, ईरान के समर्थन में सड़कों पर उतरे लोग

विज्ञापन
अमेरिका–इज़राइल हमलों के खिलाफ कारगिल में विशाल प्रदर्शन; ईरान के समर्थन में हजारों लोग सड़कों
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कारगिल। अमेरिका-इस्राइल हमलों के खिलाफ कारगिल शहर में काफी संख्या में लोग शुक्रवार को एकत्रित होकर सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया। शिया समुदाय के लोगों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामनेई की हत्या के बाद से रोष है।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे और तस्वीरें लेकर मुख्य बाजार क्षेत्र में मार्च किया और नारेबाजी करते हुए ईरान की जनता के साथ एकजुटता व्यक्त की। इस प्रदर्शन में धार्मिक नेताओं, युवाओं और स्थानीय समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। लोगों ने अमेरिका और इस्राइल की ओर से किए गए हमलों की कड़ी निंदा की और इस हमले के लिए जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए न्याय की अपील की। प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा बलों की तैनाती की थी। अधिकारियों के अनुसार प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें