पुलवामा। पुलिस स्टेशन पांपोर की एक टीम ने कडलाबल पंपोर चौक पर नाका चेकिंग ड्यूटी के दौरान एक कार को रोका। कार की तलाशी के दौरान 37.74 किलोग्राम पोस्त (भुक्की) बरामद हुई। कार के चालक जहांगीर अहमद डार निवासी कंदौर खानसाहिब बडगाम और कार में सवार मुश्ताक अहमद डार निवासी पालपोरा बडगाम को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों के खिलाफ पुलिस स्टेशन पांपोर में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद