पुलवामा। पुलिस टीम ने झेलम नदी से डेटपोरा रेशीपोरा में रेत की अवैध खनन में दो लोगों द्वारा इस्तेमाल की जा रही मोटर बोट को जब्त किया गया। पुलिस ने इस संदर्भ में दो लोगों पर मामला दर्ज किया है। जिनमें इमरान रशीद डार और उबैद मकसूद डार दोनों निवासी डोगरीपोरा हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि अगर उनके क्षेत्र में कोई अवैध तरीके से खनन कर रहा है तो इसकी सूचना तुरंत दें। संवाद