फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी महिलाओं का प्रदर्शन बोलीं, नागरिकता दें नहीं तो करेंगी एलओसी का रुख

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार की ओर से वर्ष 2010 में मिलिटेंट रिहैबिलिटेशन पॉलिसी की घोषणा के बाद घाटी आने वाली 350 से अधिक महिलाओं को आज तक भारत की नागरिकता नहीं मिल पाई है। इसके लिए वह कई वर्षों से सरकार से गुहार लगा रही हैं। सोमवार को एक बार फिर महिलाओं ने प्रदर्शन कर मांगें दोहराईं।
विज्ञापन

श्रीनगर में प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन कर इन महिलाओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही उनकी यहां की नागरिकता के साथ-साथ अन्य जायज मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह परिवार सहित सीधा एलओसी का रुख करेंगी। कहा कि यहां ऐसी जिंदगी जीने से बेहतर है एलओसी जाकर गोली खाना। तोइबा नाम की एक महिला ने कहा कि वह सरकार से मांग करती हैं कि उन्हें अपने घर जाकर परिवार वालों और रिश्तेदारों से मिलने के लिए वैध यात्रा दस्तावेज दिए जाएं। कहा कि अगर हमें हिंदुस्तान अपना नागरिक नहीं मानता तो हमें वापस पाकिस्तान भेजने का इंतजाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें