फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: श्रीनगर बार्डर पर फिर गूंजा गोलियों की आवाज, एलओसी पर फायरिंग, भारत ने भी जवाब दिया

Mon, 28 Apr 2025 03:38 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार


श्रीनगर के तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर में शनिवार रात पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया, जिससे सीमावर्ती गांवों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
हमले के बाद सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार देर रात पाकिस्तानी सेना ने की फायरिंग, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाबअमर उजाला ब्यूरोश्रीनगर। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार देर रात चौकियों से तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर पर फायरिंग की। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। सीमा पर गोलीबारी से सीमावर्ती गांवों में बेचैनी है। किसान खेतों में जाने से बच रहे हैं।

विज्ञापन


भारतीय सेना के अनुसार 26-27 अप्रैल की रात को पाकिस्तानी सेना की चौकियों से तुतमारी गली और रामपुर सेक्टर के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू हो गई। हमारे सैनिकों ने उचित छोटे हथियारों से गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया। वहीं उड़ी सेक्टर के सिलीकुट गांव निवासी इरशाद ने बताया कि फिलहाल गांव में शांति तो है, लेकिन गोलीबारी का खौफ भी बना हुआ है। किसान सीमा के पास अपने खेतों में जाने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


यह खबर भी पड़ें: Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर में आतंक पर प्रहार, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; डोडा में 13 ठिकानों पर छापेमारी
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें