फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, संघर्ष विराम तोड़ा, LOC पर कई जगह गोलीबारी

Sat, 26 Apr 2025 12:12 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने एलओसी पर संघर्ष विराम तोड़ते हुए गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे सरहदी इलाकों में फिर खौफ का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पहलगाम हमले के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान की ओर से लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जा रहा है। बीते दो दिनों से कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे इलाकों में भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी की जा रही है। सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

विज्ञापन


भारतीय सेना के एक अधिकारी ने बताया कि नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की है। इसका माकूल जवाब दिया जा रहा है। वहीं, उत्तरी- कश्मीर में एलओसी पर बने हालात से स्थानीय लोग खौफ में जी रहे हैं। उनके अनुसार, काफी समय से दोनों मुल्कों के बीच शांति बहाल होने से इन क्षेत्रों में अमन के साथ-साथ विकास होने लगा था।


यह  खबर भी पड़ें: पहलगाम हमले पर सवाल: जहां हजारों पर्यटक आते-जाते हैं, वहां सुरक्षा व्यवस्था न होना बड़ी चूक; किसकी जिम्मेदारी?

विज्ञापन


बारामुला के उड़ी सेक्टर के निवासी शब्बीर अहमद ने कहा कि सरहद के लोग अमन चाहते हैं। हम हमेशा भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं। तनाव बढ़ने से बॉर्डर के लोग ज्यादा प्रभावित होते हैं। बॉर्डर टूरिज्म पर भी असर पड़ा है।

फिजा में घुलने लगी बारूद की गंध
कुपवाड़ा जिले के बॉर्डर इलाकों में रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने काफी समय बाद अपने इलाके में गोलियों की आवाज सुनी है। इससे वे खाैफजदा हैं। बख्तियार खान ने कहा कि इलाके में पहले गोलाबारी होती थी। बारूद की गंध रहती थी, लेकिन कुछ वर्षों से शांति बनी हुई थी। अब दोबारा रात में गोलियों की आवाज से स्थानीय लोगों में फिर भय पैदा हो गया है।
विज्ञापन

घाटी में रात भर आसमान में गरजते रहे लड़ाकू विमान
श्रीनगर समेत उत्तरी कश्मीर में रात भर आसमान में लड़ाकू विमान गरजते रहे। एक स्थानीय आबिद भट ने कहा कि रात करीब 11 बजे से विमान गरजने लगे, जोकि सुबह करीब चार बजे तक जारी रही। रात भर नींद नहीं आई, खौफ सा माहौल था। ऐसा लग रहा था कि भारत की तरफ से पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक तो नहीं कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें