फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Terror Attack: बेटे की शहादत का मिला जवाब, बोले घोड़े वाले आदिल के पिता- अब आत्मा को मिलेगी शांति

Thu, 08 May 2025 10:14 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहलगाम हमले में मारे गए सैयद आदिल हुसैन के परिवार ने भारतीय सेना की कार्रवाई को बेटे की शहादत का न्याय बताया। पिता और भाई ने प्रधानमंत्री और सुरक्षाबलों का आभार जताते हुए कहा कि अब सभी 26 पीड़ितों की आत्मा को शांति मिलेगी।
विज्ञापन
शाहिद आदिल हुसैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले घोड़े वाले सैयद आदिल हुसैन के पिता हैदर शाह ने बुधवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने उनके बेटे की हत्या का बदला ले लिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सशस्त्र बलों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, मैं आज बहुत खुश हूं कि सुरक्षाबलों और मोदी जी ने 26 लोगों की हत्या का बदला लिया है।

विज्ञापन


मुझे खुशी है कि पीड़ितों को अब शांति मिलेगी।वहीं, आदिल के भाई सैयद नौशाद ने भी कहा कि उनके परिवार के साथ-साथ अन्य 25 पीड़ितों के परिवारों को भी प्रधानमंत्री ने न्याय दिलाया है। हम बहुत खुश हैं, अब मेरे भाई जो शहीद हुए थे, उनके साथ-साथ अन्य 25 निर्दोष लोगों को शांति मिलेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें