फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूलिप गार्डन में एक समय में सौ लोगों को ही मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (एसएमसी) के मेयर जुनैद अजीम मट्टू ने कहा कि एसएमसी की ओर से एक कंसल्टेटिव कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी कोरोना संक्रमण की स्थिति पर नजर रखेगी। जो भी फैसला आने वाले दिनों में लिया जाएगा वह सभी की सलाह पर लिया जाएगा।
विज्ञापन

मट्टू ने कहा कि चाहे ट्यूलिप गार्डन हो या कोई और गार्डन कोशिश की जाएगी कि सौ से ज्यादा लोगों को एक समय पर एंट्री की अनुमति न जाए। एसएमसी के कमिश्नर अथर आमिर खान और मेयर ने बैठक बुलाकर इसकी घोषणा की। मेयर ने बताया कि बैठक में कंसल्टेटिव कमेटी का गठन किया गया, जिसमें सभी कॉरपोरेटरों को शामिल किया गया। मट्टू ने कहा कि वर्तमान में स्थिति गंभीर बनी हुई है और हम पिछले काफी समय से नजर बनाए हुए हैं। एसएमसी की टीमें सभी कंटेनमेंट जोन में जाकर सैनिटाइजेशन कर रही हैं। कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें