फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर: महिला अधिकारी से दुर्व्यवहार पर सीएम उमर अब्दुल्ला सख्त, बोले- बर्दाश्त नहीं होगा धमकी भरा व्यवहार

Fri, 16 Oct 2026 01:41 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने महिला जेकेएएस अधिकारी बीनिश वानी के साथ वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कुमार राजीव रंजन द्वारा दुर्व्यवहार और धमकी दिए जाने के मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
सीएम उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी द्वारा महिला जेकेएएस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार और धमकी दिए जाने के मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वरिष्ठ अधिकारी का व्यवहार प्रथम दृष्टया एक आईएएस अधिकारी से अपेक्षित मानकों के अनुरूप नहीं था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि उन्होंने इस मामले को मुख्य सचिव के समक्ष गंभीरता से उठाया है। उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि सहायक निदेशक बीनिश वानी को किसी भी तरह की प्रतिशोधात्मक कार्रवाई का सामना न करना पड़े। आरोप है कि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी कुमार राजीव रंजन ने उन्हें सेवा से बर्खास्त करने की सिफारिश करने की धमकी दी थी।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑनलाइन बैठक की वीडियो उन्होंने देखी है। उनके मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारी के दुर्व्यवहार के बाद कनिष्ठ अधिकारी को धमकाना मामले को और गंभीर बनाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि जम्मू-कश्मीर पूर्ण राज्य होता तो जांच लंबित रहने तक संबंधित आईएएस अधिकारी को सामान्य प्रशासन विभाग से संबद्ध किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश होने के कारण आईएएस अधिकारियों पर नियंत्रण लोक भवन के पास है। ऐसे में संबंधित प्राधिकरणों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि धमकी भरे और अपमानजनक व्यवहार को नजरअंदाज न किया जाए।

यह विवाद मिशन युवा की समीक्षा बैठक के दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की भूमिका को लेकर कुमार राजीव रंजन और सहायक निदेशक बीनिश वानी के बीच हुई तीखी बहस के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद शुरू हुआ।

जेकेएएस अधिकारियों ने कथित दुर्व्यवहार और सार्वजनिक रूप से अपमानित किए जाने की निंदा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें