लद्दाख के नवनियुक्त उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना का लेह के कुशोक बकुला रिनपोछे हवाई अड्डे पर अधिकारियों, नेताओं और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वह आज दोपहर 12:30 बजे सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ बौद्ध स्टडीज के आर्य नागार्जुन ऑडिटोरियम में लद्दाख के चौथे उपराज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे।
लद्दाख के नवनियुक्त उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना वीरवार का लेह स्थित कुशोक बकुला रिनपोछे हवाई अड्डे पर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। एलजी सक्सेना शुक्रवार को शपथ ग्राहण करेंगे।वरिष्ठ अधिकारियों, राजनीतिज्ञों, धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय निवासियों ने हवाई अड्डे पर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन
सक्सेना 13 मार्च को दोपहर 12:30 बजे लेह स्थित सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ बौद्ध स्टडीज के आर्य नागार्जुन ऑडिटोरियम में लद्दाख के चौथे उपराज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। उन्हें पद की शपथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण पल्ली दिलाएंगे।