फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: श्रीनगर में एनसीसी कैडेट्स ने बिखेरे भारत की संस्कृति के रंग, बोले- टीवी से अलग है कश्मीर की असली तस्वीर

Sun, 24 May 2026 08:40 AM IST
Nikita Gupta अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर में आयोजित विशेष राष्ट्रीय एकता शिविर में देशभर के 17 एनसीसी निदेशालयों से आए कैडेट्स ने अपनी संस्कृति और परंपराओं की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
प्रस्तुति देते एनसीसी कैडेट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश भर के 17 एनसीसी निदेशालयों सेसे लगभग 342 एनसीसी कैडेट और एसोसिएटएनसीसी अधिकारी (एएनओ) जम्मू-कश्मीर और लद्दाख निदेशालय के तहत एनसीसी ग्रुप श्रीनगर द्वारा आयोजित किए जा रहे 12-दिवसीय विशेष राष्ट्रीय एकता शिविर (एसएनआईसी) में हिस्सा लेने पहुंचे थे।इस शिविर की शुरुआत 14 मई, 2026 को एक सकारात्मक और आध्यात्मिक माहौल में हुई। सर्व धर्म स्थल पर दीप प्रज्वलन और सर्व-धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया जिसमें एकता, शांति और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया गया। 

विज्ञापन

प्रस्तुति देते एनसीसी कैडेट्स - फोटो : अमर उजाला
वहीं शनिवार को श्रीनगर में सेना की 15 कोर मुख्यालय में एक रंगारंग समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें जम्मू कश्मीर के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। इस दौरान एनसीसी निदेशालय जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के एडिशनल डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल अनुपिंदर सिंह बेवली ने उनका स्वागत किया।उन्होंने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर युवाओं के बीच एकता, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने देश के जिम्मेदार नागरिक और भविष्य के नेता गढ़ने में एनसीसी की भूमिका पर भी जोर दिया।

देश भर के 17 एनसीसी निदेशालयों से आए एनसीसी कैडेट्स - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि इस कैंप के माध्यम से कैडेट्स को कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और सामाजिक विरासत को समझने का अवसर प्राप्त हुआ है और साथ ही अपने क्षेत्रों की परंपराओं को स्थानीय कैडेट्स के साथ साझा करने का भी मौका मिला है।

देश भर के 17 एनसीसी निदेशालयों से आए एनसीसी कैडेट्स - फोटो : अमर उजाला
नेशनल क्रेडिट कोर जिम्मेदार नागरिक और आत्मविश्वास से पूर्ण लीडर तैयार करने का महत्वपूर्ण काम कर रहा है जो कि भारत के भविष्य को लेकर आगे बढ़ेंगे। मैं सभी कैडेट्स से अनुरोध करता हूं कि आप सक्रिय रूप में इसमें भाग लें, अपनी प्रतिभा दिखाएं। पूरे मन से सीखें, विनम्रता के साथ ज्ञान प्राप्त करें और इस कैंप में सिर्फ कौशल ही नहीं बल्कि यादें, दोस्ती और अपने देश के प्रति और अधिक प्रेम लेकर जाएं।

देश भर के 17 एनसीसी निदेशालयों से आए एनसीसी कैडेट्स - फोटो : अमर उजाला
इस समारोह के दौरान विभिन्न निदेशालयों के कैडेटों ने अपने-अपने क्षेत्रों की पारंपरिक वेशभूषा पहनकर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित किया। उनकी जोशीली भागीदारी में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना झलक रही थी।

खेल मंत्री सतीश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कैडेट्स को एक दूसरे की समृद्ध संस्कृति के बारे में जानने का मौका मिला और कश्मीर आकर सभी ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हमें कश्मीर के बारे में वो सब जानने को मिला जो टीवी और किताबों के जरिये नहीं मिल पाता है। मध्य प्रदेश से आई मोनिका राय ने कहा कि हम लोग यहां पर विशेष राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेने आए थे जिसमें 17 निदेश्यलों से कैडेट्स पहुंचे थे। सारे बच्चे अपने अपने निदेशालय को रिप्रेजेंट करते हैं और अपनी संस्कृति, कला आदि को साझा करते हैं। इससे हमें अन्य राज्यों के बारे में सीखने को मिलता है।

कैडेट्स - फोटो : अमर उजाला
इस कैंप में आकर बहुत अच्छा लगा जोकि कश्मीर में आयोजित किया गया था। एक दूसरे की संस्कृति से अच्छे से परिचित होने का अवसर प्रदान हुआ।कश्मीर के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम लोगों को गुलमर्ग, सोनमर्ग समेत अन्य प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का विजिट करवाया गया। मुझे गर्व है क्योंकि मैं एनसीसी कैडेट होने की वजह से एस एनआइसी कैंप में आने का मौका मिला और श्रीनगर विजिट करने का मौका मिला। यहां की संस्कृति को जानने का मौका मिला, यहां के लोगों से मिलने का मौका। अरुणाचल प्रदेश के कैडेट अजीत कुमार ने कहा कि कश्मीर बहुत अच्छा लगा। मैं इतने दिन कश्मीर में रहा हूं, यहां की खूबसूरती बहुत अच्छी लगी। मुझे दिल से कश्मीर बहुत पसंद आया, जहां भी जाते हो बहुत साफ-सफाई और यहां के लोग काफी सहयोगी मिले।

कैडेट्स बिहार और झारखंड से - फोटो : अमर उजाला
वह अपने स्टेट से बहुत प्यार करते हैं। हमको बहुत सारी जगहों पर घुमाया है और यह मौका मुझे एक कैडेट होने के नाते मिला। कश्मीर पूरी तरह से सुरक्षित है, लोगों को आना चाहिए।मैं युवाओं से अपील करता हूं कि एनसीसी में शामिल हों इससे अनुशासन भरा जीवन मिलता है, साथ ही आपको देश भर की संस्कृति और इतिहास से परिचित होने का मौका भी मिलता है।

कैडेट्स उत्तराखंड से - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि शानदार कार्यक्रम था और मैं आयोजकों को मुबारकबाद देता हूं। देश भर से इतने प्यारे-प्यारे बच्चे आए हैं और इस विशेष एनसीसी कैंप में भाग लिया है। आज के कार्यक्रम ने अनुशासन, एकता और विविधता को दर्शाया खासकर महिला सशक्तिकरण को लेकर। यहां जो बच्चे आए हैं वो एक यादगार लेकर जाएंगे और वह पूरे देश भर को बताएंगे।

कैडेट्स कर्नाटका और गोवा से - फोटो : अमर उजाला
पूरे देश भर को, विश्व को जो हमारी गलत छवि बनाई है इन्होंने लेकिन हम बताना चाहते हैं कि जम्मू कश्मीर से बेहतरीन रियासत कोई नहीं है, हम हिंदुस्तान का ताज हैं। और इस नशे के खिलाफ लड़ाई जो है और जो नफरत फैलाई जा रही है उसके खिलाफ विविधता हमारी ताकत है। उसके प्रहरी और उसके एंबेसडर हमारे ये एनसीसी के बच्चे जो हैं, ये बनेंगे। इससे देश मजबूत होगा, ये सभी हिंदुस्तान की है।

कैडेट - फोटो : अमर उजाला
मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोगों ने बड़ी मुश्किलें देखी हैं लेकिन आज हमारी बच्चियां आगे आ रही है। स्पोर्ट्स में बेहतर कर रहे हैं और उम्मीद करता हूं कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर की रियासत और तरक्की करेगी।
विज्ञापन

कैडेट - फोटो : अमर उजाला
हमसे जो हमारा गौरव छीना गया है वो हमें वापस मिलेगा और टूरिस्ट यहां पर बेहतरीन संख्या में आ रहे हैं वो आते रहेंगे। जैसे कि 12 महीने पहले लगा था कि दुश्मन हमारा बहुत नुकसान कर गया, लेकिन जम्मू कश्मीर के लोग मज़बूत हैं। मुझे उम्मीद है कि ये सारे हमारे इतने प्यारे शानदार बच्चे, ये हमारे रंगबिरंगे फूल हैं और हमारी ताकत हैं। यह लोग मजहब जाती व अन्य भेदभाव से ऊपर हैं, यही हिंदुस्तान है यही ताकत है और इसको मजबूत बनाए रखना तभी विश्व पटल पर सबसे आगे हिंदुस्तान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें