फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: नेकां के विधायक बशीर अहमद श्रीनगर एयरपोर्ट पर कारतूस संग धरे गए, पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा

Sun, 27 Oct 2024 10:55 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर

सार

विधायक को पूछताछ के लिए हमहमा पुलिस चौकी में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विधायक के पास ये कारतूस कहां से आए। पूछताछ के बाद विधायक को छोड़ दिया गया है। 
विज्ञापन
बशीर अहमद वारी - फोटो : X/@AnkitSabharwall
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के विधायक बशीर अहमद वारी को पिस्तौल के दो कारतूस के साथ हिरासत में लिया गया है। सुरक्षाबलों ने रविवार को विधायक श्रीनगर एयरपोर्ट पर जांच के दौरान पकड़ा। वारी विधानसभा क्षेत्र बिजबिहाड़ा से विधायक हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, विधायक वारी जम्मू के लिए जा रहे थे। उन्हें एयरपोर्ट पर नियमित सुरक्षा जांच के दौरान रोका गया। बताया जा रहा है कि जांच में उनसे पिस्तौल के दो कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद सुरक्षाबलों ने विधायक वारी को हिरासत में ले लिया गया। 

विधायक को पूछताछ के लिए हमहमा पुलिस चौकी में ले जाया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विधायक के पास ये कारतूस कहां से आए। पूछताछ के बाद विधायक को छोड़ दिया गया है। हालांकि, इस मामले में अभी किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें