गिरफ्तार आतंकियों की शिनाख्त शाहनवाज खान (23) और अब्दुल लतीफ (53) के तौर पर हुई है। दोनों पिता-पुत्र हैं और पोठवारी के रहने वाले हैं। उनके कब्जे से सात कारतूस के साथ पिस्तौल और लगभग 890 ग्राम हेरोइन जैसा नशीला पदार्थ बरामद हुआ जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।